Monday, March 16, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiछप्पर समेत कच्ची दीवार ढहने से महिला मरी, पौत्र घायल

छप्पर समेत कच्ची दीवार ढहने से महिला मरी, पौत्र घायल

 

अवधनामा संवाददाता

कोठी बाराबंकी। सोमवार को कच्ची दीवार समेत छप्पर गिरने से एक महिला की मौत हो गई जबकि उसका मासूम पोता घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार हादसा थाना क्षेत्र के पूरे शिवबक्स मजरे धारूपुर गांव में हुआ। गांव निवासी जगदम्बा यादव की पत्नी रामदुलारी (55) सोमवार सुबह अपने पोते अंकित (2) पुत्र संतोष कुमार को लेकर घर के बाहर कच्ची दीवार पर रखे छप्पर के नीचे बैठी थी। इसी दौरान कच्ची दीवार छप्पर समेत अचानक भरभराकर ढह गई जिससे महिला और उसका पोता मलबे के नीचे दब गए। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीण जब तक मलबा हटाकर महिला को बाहर निकलते उसकी सांसे टूट चुकी थी जबकि मासूम अंकित को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया। मलबे की जद में आकर एक भैंस भी घायल हो गई ।हादसे में घायल मासूम बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular