लखनऊ बुक फेयर गोमतीनगर का समापन आज 

0
170
लखनऊ बुक फेयर गोमतीनगर का समापन आज 
अब तक हुई 57 लाख की बिक्री
लखनऊ,। संगीत नाटक अकादमी गोमतीनगर परिसर में चल रहे लखनऊ पुस्तक मेला में अब विदाई वेला की भीड़ उमड़ने को है। मेले के आखिरी दिन कल मुख्यअतिथि के तौर पर महापौर संयुक्ता भाटिया को हंै। नौ दिनों में मेले में लगभग 57 लाख रुपये की ब्रिकी का आकलन किया गया है।
27 अप्रैल से यहां नित्य सुबह 11 से रात नौ बजे तक चलने वाले पुस्तक मेले में आज नवंे दिन खूब पुस्तक प्रेमियों ने यहां किताबें खरीदने के साथ ही कार्यक्रमों का लुत्फ लेते हुए सप्ताहांत मनाया। युवाओं की रुचि प्रतियोगितात्मक परीक्षाओं के संग ही लोकप्रिय साहित्य में दिखाई दी। माता-पिता के साथ आए बच्चे यहां कहानियांे की किताबों के संग कलरिंग बुक, विज्ञान सिखाते खिलौने खरीदते देखे गए। लोगों ने यहां खरीदारी करने के संग ही खाने-पीने का मजा भी लिया। मेले में धानी चुनरिया की ओर से अंगदान के लिए लोगों को प्रेरित करते हुए बिंदु जैन के संयोजन में ‘ढाई आखर प्रेम का’ काव्य समारोह हुआ।
यहां परवेश जैन के संचालन में राकेश बाजपेई, पंकज प्रसून, संजय मल्होत्रा हमनवां, सौरभ श्रीवास्तव व अलंकार रस्तोगी इत्यादि की रचनाओं की हास्य, ओज, व्यंग्य और शृंगार के विविध रंग दिखाई पड़े। इसके अतिरिक्त समारोह मे पुनीत अस्थाना, हरीशचन्द्र अग्रवाल, शिल्पी सेन, मयंक रंजन, आलोक पराड़कर, अलका प्रमोद, पंकज प्रसून, अलंकार रस्तोगी, अजेश जायसवाल, प्रकाश श्रीवास्तव, श्वेता, कैफे शीरोज, विनयकुमार शर्मा, महेन्द्र भीष्म, किन्नर पायल, शालिनी लाल, प्रतीक, रचना बाजपेयी, गीतिका वेदिका, विशाल जसवानी, रचना जैन, आयुषी त्रिपाठी, गीतांजलि व रूबल जैन को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। अंगदान अभियान की शुरुआत के लिए विधायक सुरेश श्रीवास्तव, मुरलीधर आहूजा, टीपी हवेलिया, आत्मप्रकाश मिश्र, डा.विवेक, जीवन जोशी व स्वागताध्यक्ष स्वराज्यचन्द्र जैन को यहां आमंत्रित किया गया था।
‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ थीम पर चल रहे लखनऊ पुस्तक मेले आज साहित्यप्रेमियों को सुबह-सुबह कहानियां सुनने को मिलीं। यहां प्रताप दीक्षित ने ब्लैक होल, संजीव जायसवाल संजय ने मैं अकेले बनवास नहीं भोगूंगी और अजय श्री ने अपनी कथा प्रेम का पहला कोण का पाठ किया। बाद में विवेचनात्मक दृष्टि से  रचनाकार महेन्द्र भीष्म ने तीनों कहानियों को मंच से परखा। शाम को सांस्कृतिक पाण्डाल में उपस्थित लोगों ने अधीर पिण्डवी, नरेन्द्र भूषण, रामशंकर वर्मा, कृष्णानंद राय की भोजपुरी रस भरी काव्य रचनाओं का आनन्द लिया। अंकुरम शिक्षा महोत्सव के तहत आज मंच पर अनेक विद्यालय के बालक-बालिकाओं ने गीत संगीत और नाटिकाओं की मोहक प्रस्तुतियां दीं। इसके साथ ही आशीष के संचालन में ओपेन माइक सेशन मंे राघव, विनीता, प्रतीक, संजय, अविका आदि बच्चों-युवाओं को प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। पुस्तक मेले में कल बच्चों-युवाओं की प्रस्तुतियांें के यंग शाम पांच बजे समापन समारोह होगा इससे पहले दिन में सुबह साढ़े 11 बजे से रेवान्त की ओर से काव्यपाठ का आयोजन किया गया है।
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here