HomeMarqueeनाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ के आरोपी को भेजा जेल

नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ के आरोपी को भेजा जेल

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। थाना रामपुर मनिहारन पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में अपराधियों की धरपकड़ को चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना रामपुर मनिहारान के प्रभारी निरीक्षक विशाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त रविन्द्र पुत्र रणजीत निवासी मौ.पीरजादगान कस्बा रामपुर मनिहारान को धारा 354(ख)/506 व 7/8 पोक्सो अधिनियम में वांछित को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मुकदमा कु.गायत्री पुत्री स्व.सोमपाल निवासी मौ. पीरजादगान कस्बा व थाना रामपुर मनिहारन ने पंजीकृत कराया था। पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए अभियुक्त रविन्द्र की गिरफ्तारी की गयी। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विशाल श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक विकास चारण, कांस्टेबल आशीष, अनुग्रह व महिला कांस्टेबल मीनाक्षी शामिल रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular