Thursday, April 30, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurकुशवाहा समाज के जिलाध्यक्ष बने रामकिशन

कुशवाहा समाज के जिलाध्यक्ष बने रामकिशन

 

अवधनामा संवाददाता

कमल कुशवाहा बनें नगर अध्यक्ष
 
ललितपुर। चौकाबाग स्थित प्रदेश उपाध्यक्ष कार्यालय पर अखिल भारतीय कुशवाहा क्षत्रिय महासभा की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष इंजी.गुलाबसिंह कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल कुशवाहा की मौजूदगी में किया गया जिसमें सर्वप्रथम सभी अतिथियों ने महात्मा गौतम बुद्ध एवं ज्योतिबा राव फुले के चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान राहुल कुशवाहा ने समाज को एकजुटता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया, जिससे समाज को सम्मान मिलेगा। इसके पश्चात ललितपुर जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सर्व सहमति से रामकिशन कुशवाहा हरदीला को जिला अध्यक्ष चुना गया। संतोष कुशवाहा को जिला महामंत्री, एड.प्रकाश को जिला महासचिव, रविंद्र कुशवाहा (इंदु मिस्त्री) इलाइट चौराहा. को जिला उपाध्यक्ष, विक्रम कुशवाहा (विक्की)कंचन को जिला कोषाध्यक्ष, महेंद्र सिंह कुशवाहा को जिला मीडिया प्रभारी, कमल कुशवाहा तालाबपुरा को नगर अध्यक्ष, आशु कुशवाहा नगर उपाध्यक्ष, पुरुषोत्तम कुशवाहा नगर महासचिव, अजय कुशवाहा नगर कोषाध्यक्ष, मनोहर कुशवाहा नगर सचिव, नंदकिशोर (नंदू) कुशवाहा को युवा नगर अध्यक्ष, माखन कुशवाहा मडावरा को ब्लॉक अध्यक्ष मडावरा, बादाम सिंह कुशवाहा रजपुरा को ब्लॉक अध्यक्ष तालबेट, बबलू कुशवाहा रुकवाहा को ब्लॉक अध्यक्ष महरौनी, सिरनाम कुशवाहा सिलगन को ब्लॉक अध्यक्ष जखौरा, प्रमोद कुशवाहा को ब्लॉक अध्यक्ष बिरधा, अमर सिंह कुशवाहा लड़बारी को ब्लॉक अध्यक्ष बार पद पर चयन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष इंजी. गुलाबसिंह कुशवाहा ने कहा अखिल भारतीय कुशवाहा क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में समाज एकजुटता के साथ आगे बढ़ रही है। नवनियुक्त पदाधिकारी अपनी पूर्ण जिम्मेदारी के साथ समाज को संगठित करने में अपनी अग्रणी भूमिका निभाये। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल कुशवाहा, मनीष कुशवाहा, एड.प्रकाश कुशवाहा, आकाश कुशवाहा, हुकुमचंद कुशवाहा, ठाकुरप्रसाद कुशवाहा, बालमुकुंद कुशवाहा, कप्तान कुशवाहा, बृजेश कुशवाहा, सुनील कुशवाहा, पवन कुशवाहा, हरगोविंद कुशवाहा, रवि कुशवाहा, कमलेश कुशवाहा, लालचंद कुशवाहा, सुरेश कुशवाहा, मुकेश कुशवाहा, बलराम कुशवाहा, अमर कुशवाहा, सौरभ कुशवाहा, शीलचंद कुशवाहा, सचिन कुशवाहा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular