एमएलसी शाहनवाज के समक्ष कई महिलाएं सपा में शामिल

1
67

अवधनामा संवाददाता’

सहारनपुर। सपा की एमएलसी शाहनवाज खान ने कहा कि महिला समाज में अपना एक अलग मुकाम रखती है और उनके बिना समाज की कल्पना करना अधूरे सपने के बराबर है। महिलाएं स्वयं को आगे आकर आत्म निर्भर बनायें।

एमएलसी शाहनवाज खान गंगोह रोड स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व सपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव रूही अंजुम के नेतृत्व मंे कई महिलाआंे ने एमएलसी शाहनवाज खान के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। एमएलसी शाहनवाज़ खान ने कहा कि झूठे वादे पर खड़ी सरकार ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है। महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दी है। हर तरफ सब लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी को मजबूत बनाने का काम करें। जिससे कि अगली बार सपा की सरकार बन सके। राष्ट्रीय महासचिव महिला मोर्चा रूही अंजुम ने कहा कि महिलाएं समाज मे आज अपना एक अलग मुकाम तय करती है, जैसे कल्पना चावला ने चांद पर जाकर एक इतिहास रचा। इसी तरह अनेकों उदाहरण सबके सामने मौजूद है। हमें भी रानी लक्ष्मी बाई की तरह मोर्चा संभाल कर समाज मे एक बड़ा बदलाव करना होगा और अपने अधिकारों की लड़ाई अपने आप लड़नी होगी। इसलिए महिलाओं को आगे आकर अपनी सरकार चुन समाज को एक नई दिशा देने का काम करना होगा। अंत मे जैनब ने सभी महिलाओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में शैला सैय्यद, रानी, जैनब, उमरा, नाहिला, खतीजा आदि मौजूद रहे।

Also read

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here