तूफानी रात में अधेड़ पड़ोसी के घर कूदा, पड़ोसी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।
पीड़िता ने पहले दी गलत नीयत से घर में घुसने की तहरीर, फिर तहरीर बदली,पुलिस ने की 151 की कार्रवाई, भेजा जेल।
पीजीआई कोतवाली क्षेत्र के अवध नगर खरिका का मामला।
लखनऊ।तूफानी रात में एक अधेड़ शराब के नशे में छत की बाउंड्री फाँद पड़ोसी के घर उतर गया, आरोप है कि ताला तोड़कर गलत नीयत सेअंदर घुस गया,शोर शराबा सुनकर जगी महिला ने शोर मचा कर पड़ोसियों को इकट्ठा कर पुलिस को सूचना दी, मौके पर आई पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पीजीआई पुलिस को सौंप दिया।सुबह अपनी सहेलियों के साथ कोतवाली पहुँची पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ गलत नीयत से घर मे घुसने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी, लेकिन दोनों परिवारों के बीच वार्तालाप के बाद पीड़िता ने दूसरी तहरीर दी,जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
मिली जानकारी के मुताविक आरोपी अजयकुमार45,
अवध नगर ,खरिका,तेलीबाग में अपनी बहन के यहाँ रहता है, और बिल्डिंग मैटेरियल सप्लाई का काम करता है, घटना बुधवार देर रात की है, अजय कुमार छत पर सो रहा था, तूफान आने पर वह घर के अंदर आने के बजाय,पड़ोसी के छत की बाउंड्री पार कर उसके घर में उतर गया।

जानकारी के मुताविक महिला का पति बाहर नौकरी करता है,और महिला अपनी किशोरवय बेटियों के साथ रहती है।गुरुवार सुबह पहले तो पीड़िता ने अपने सहेलियों के साथ कोतवाली प्रभारी से मिली,और सख्त सजा दिलाने की बात करती रही, लेकिन आरोपी की बहन से बातचीत करने पर तहरीर बदल दी,पुलिस ने भी 151की कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया।

मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





