आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने शासन से रखी अपनी मांगे
कानपुर महानगर। जिले की समस्त आंगनबाडी/सहायिका कर्मियो ने आंगनबाडियो के सम्मान जनक हक और शोषण से मुक्ति हेतु सभी आंगनबाडी कर्मचारियो ने एक दिवसीय कार्यक्रम के माध्मय से शासन को अवगत कराया कि वह मात्र 4000/रू० के मानदेय मे एक लेखपाल के बराबर कार्य करती है।सरकार की सभी योजनाओ का धरातल स्तर पर सुचारू रूप से संचालन करती है। परन्तु सरकार की गलत नीतियो और उपेक्षा के कारण वह मनरेगा श्रमिक से भी कम पारिश्रमिक पर अपना जीवन यापन कर रही है। सरकारे आयी और गयी परन्तु किसी भी सरकार ने आंगनबाडी कार्यकत्रियो की दयनीय स्थिति पर सुधार नही किया कांग्रेस, सपा, बसपा और अब भाजपा शासन मे भी कोई परिवर्तन नही हुआ। अगर परिवर्तन किया गया तो सिर्फ सरकार ने अपने पार्टी के एजेंडा स्वरूप आंगनबाडियो की साडियो के रंगो मे।

आज मोदी जी के इस डीजिटल भारत मे भी हम आंगनबाडी कर्मचारियो के लिये महिला सश्क्तिकरण की बात बेईमानी साबित हो रही है।आज का यह कार्यक्रम आंगनबाडी कार्यकत्री/संघ की अध्यक्ष श्रीमती मिथलेश के नेतृत्व मे सम्पन्न हुआ। राधारानी शर्मा के अलावा धनलक्ष्मी, साधना शुक्ला, निर्मला वर्मा, कुन्ती यादव और समस्त आंगनबाडी कार्यकत्री शामिल रही।

सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे