Thursday, March 19, 2026
spot_img
HomeMarqueeजन्माष्टमी पर्व पर मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

जन्माष्टमी पर्व पर मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

 

अवधनामा संवाददाता

बाजारों मंे लड्डू गोपाल की बिक्री बढ़ी, पौशाक व झूलों की जगह-जगह बिक्रह

सहारनपुर। भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की तैयारियां जोरो पर है। एक ओर तो जहां मंदिरांे को रंग-बिरंगी लाईटों की रोशनी से सजाया जा रहा है, तो वहीं बाजारों में भी पर्व की रौनक दिखायी दे रही है। जगह-जगह लड्डू गोपाल की वेश भूषाओं तथा भगवानश्री कृष्ण के झूले की बिक्री की जा रही है। मुख्य बाजारांे में पर्व को लेकर दुकानदार भी काफी उत्साहित है।

भगवान श्रीकृष्ण का जन्माष्टमी पर्व मनाये जाने को लेकर व्यापक तैयारियां चल रही है और सभी लोग पर्व की तैयारियों में जुटे हुए है। नगरभर के मंदिरांे में विशेष तैयारियां हो रही है। जहां देवी देवताओं के वस्त्रांे को बदला जा रहा है, तो वहीं मंदिरों को रंग बिरंगी रोशनी व झालरों से सजाकर आकर्षक रूप दिया जा रहा है। पर्व को दो दिन मनाया जायेगा। 18 व 19 अगस्त को पर्व मनाये जाने की तैयारियां हो रही है। पुराने शहर में 18 अगस्त को व नये शहर में 19 अगस्त को पर्व मनाये जाने की तैयारियां है। धर्माचार्याे के अनुसार पर्व दो दिन मनाया जायेगा। वहीं दूसरी ओर अपने घरों में स्थापित किए गए लड्डू गोपाल के श्रृंगार रूप सज्जा और उनके वस्त्रों को लेकर लोग काफी उत्साहित दिखायी दे रहे है और बाजारों में भी लड्डू गोपाल के सिंहासन झूले, बैड, सुंदर-सुंदर कपड़े, पगड़ी, बांसुरी, मोर पंख, मालाएं, हाथ के कंगन आदि को लेकर दुकानें सजी हैं। ऐसा ही कुछ नजारा इजी डे के सामने बरसाना कलेक्शन में भी देखने को मिला है, जहां पर एक दुकान में हाथ से बनाए गए झूले, डबल बेड, सुंदर-सुंदर सिंहासन, उनके कपड़े प्रदर्शित किए गए और लोग उनको खरीदने के लिए काफी उत्साहित दिखे। बरसाना कलेक्शन की डायरेक्टर कंचन वर्मा ने बताया कि जिस प्रकार का कलेक्शन उन्होंने अपने इस स्टॉल पर रखा है, ऐसा कहीं नहीं मिलेगा। बहुत कम रेट पर इनको वहां पर सेल किया जा रहा है जिसको लेने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं और काफी पसंद कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular