Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhya अवध विश्वविद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में निबंध एवं...

 अवध विश्वविद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में निबंध एवं स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित हुई

 

 

अवधनामा संवाददाता

देश की आजादी में स्वतंत्रता सेनानियों का महत्वपूर्ण भूमिकाः सलाहकार अध्यक्ष
अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में एम० टी० ए० विभाग मंगलवार को दो दिवसीय निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें एम०टी०ए० एवं वी० वॉक टूरिज्म एण्ड हास्पिटालिटी के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ अविवि के सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो0 अजय प्रताप सिंह ने की। उन्होंने छात्र छात्राओं से कहा कि देश की आजादी में स्वतन्त्रता सेनानियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। महात्मा गाँधी, सरदार भगत सिंह, चन्द्रशेखर आजाद, रानी लक्ष्मी बाई जैसे अन्य वीर सपूतों के बलिदान को भुलाया नही जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने छात्रों को अनुशासन में रहने व सीखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डॉ० दिलीप कुमार सिंह डॉ० सरोज सिंह, साक्षी सिंह, डॉ० मो० सादिक सहित विभागीय छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।  वही दूसरी ओर विश्वविद्यालय के हिन्दी भाषा एवं प्रयोजन मूलक विभाग तथा क्षेत्रीय भाषा केन्द्र एवं एक्टिीविटी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आजादी की लड़ाई में अवध क्षेत्र का योगदान विषय पर निबंध व स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ कर सहभागिता दी। निबंध प्रतियोगिता में मंगल पाण्डेय, मौलवी अहमदुल्लाह साह, बेगम हजरत महल, बाबा रामचन्द्र, महारानी ईश्वरी देवी, अशफाक उल्ला खाॅ, राम प्रसाद बिस्मिल, चन्द्रशेखर सहित अन्य महापुरूषों को रेखांकित किया। वही स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रा वैष्णवी त्रिपाठी ने आन देश की, शान देश की, देश की हम संतान है। तीन रंगों से रंगा तिरंगा, अपनी ये पहचान है।। से उकेरा। इसी क्रम में लड़े वो वीर जवानों की तरह, ठंडा खून फौलाद हुआ। मरते मरते भी मार गिराया, तभी तो देश आजाद हुआ।। स्लोगन में सोनाली ने अभिव्यक्त किया। इसी के साथ सबा शमशीर, सुमीत कन्नौजिया, कन्हैया तिवारी व मोनिशा तिवारी सहित अन्य ने देश की एकता पर अपने-अपने स्लोगन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम हिन्दी भाषा एवं प्रयोजनमूलक विभाग के समन्वयक डाॅ0 सुरेन्द्र मिश्र, डाॅ0 चन्द्रशेखर सिंह, डाॅ0 सुमनलाल, डाॅ0 अंकित मिश्र के निगरानी में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर डाॅ0 प्रत्याशा मिश्रा, डाॅ0 स्वाति सिंह, डाॅ0 निहारिका सिंह, डाॅ0 दिव्या वर्मा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular