Monday, December 1, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiबालिका जन्म को उत्सव के रूप में मनाएं : डॉ. नंदा

बालिका जन्म को उत्सव के रूप में मनाएं : डॉ. नंदा

 

 

 

अवधनामा संवाददाता

घर आई नन्ही परी फाउंडेशन’ की पहल पर परिचर्चा आयोजित 
बाराबंकी। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बुधवार को विकास खंड देवा के सभागार में ‘घर आई नन्ही परी फाउंडेशन’ के तत्वावधान में बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान पर परिचर्चा आयोजित हुई। इस मौके पर हर बालिका के जन्म को उत्सव के रूप में मनाने और उनकी शिक्षा का पूरा ख्याल रखने पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि घर आई नन्ही परी फाउंडेशन के संस्थापक व मुख्य सलाहकार सेवानिवृत्त आईएएस (गुजरात के पूर्व गृह सचिव) डॉ. एस. के. नंदा ने कहा कि समाज तभी पूरी तरक्की कर सकता है जब बालिकाओं और महिलाओं को शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान मिले और उनको स्वावलम्बी बनाया जाए। इसी पहल को आगे बढ़ाने में घर आई नन्ही परी फाउंडेशन जुटा है। इसकी शुरुआत गुजरात राज्य से की गयी थी, जिसके तहत अब बालिका के जन्म पर घर में धूमधाम से उत्सव मनाया जाता है। उनकी शिक्षा और सुरक्षा का संकल्प लिया जाता है। गुजरात के पुंसारी में महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने के लिए दूध निकालने की मशीन प्रदान की गयी है ताकि वह दुधारू पशुओं से आसानी से दूध निकालकर उसकी बिक्री कर आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें।
इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन- उत्तर प्रदेश के अपर मिशन निदेशक डॉ. हीरा लाल ने कहा कि देश को सशक्त बनाना है तो पहले बालिकाओं को मजबूत बनाना होगा। विधान परिषद सदस्य व अध्यक्ष क्रीड़ा भारती – उत्तर प्रदेश इंजी. अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि बालिकाओं को इसलिए भी मजबूत और सशक्त बनाना है क्योंकि वह आगे चलकर माँ बनेंगी।
जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने बालिकाओं और महिलाओं की शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष बल दिया। घर आई नन्ही परी फाउंडेशन की सलाहकार ईभा सिंह ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर बल दिया। उपायुक्त स्वतः रोजगार बी. के. मोहन ने महिलाओं की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा ही तरक्की का रास्ता दिखाता है।  कार्यक्रम में फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. अवनीश चौधरी, सत्यम सिंह कनौजिया, अरविंद वर्मा, ग्रो फ़ार्म के सीईओ राहुल वर्मा, खंड विकास अधिकारी पूजा पाण्डेय और जिले के 30 ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular