
अवधनामा संवाददाता
सोनभद्र/ब्यूरो शासन के निर्देशानुसार स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगाठ अमृत महोत्सव एवं रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज दिनांक 12.08.2022 को रमेश कुमार, उपजिलाधिकारी सदर सोनभद्र द्वारा नगर पालिका परिषद सोनभद्र के चाचा नेहरू बाल उद्यान पार्क स्थित शहीद स्तम्भ पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों क्रमशः स्व0 बलराम दास गुप्ता, स्व0 अली हुसैन, स्व0 श्रीराम केशरी के परिवारजनों एवं भूतपूर्व सैनिक श्री हरिश्चन्द्र मिश्रा जी को सम्मानित करते उनको अंगवस्त्र, तिरंगा बैच एवं अशोक चिन्ह स्मृति के रूप में प्रदान किये गये।
उक्त अवसर पर नगर पालिका परिषद सोनभद्र के अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों एवं भूतपूर्व सैनिक का स्वागत करते हुये बताया गया कि आज इनके परिजनों के संघर्ष एवं बलिदान की बदौलत ही आजादी की अमूल्य धरोहर इस देश को प्राप्त हुआ राष्ट्र इनका हमेशा कृतज्ञ रहेगा एवं इनके संघर्ष और बलिदान को हमेशा याद रखा जायेगा एवं इस धरोहर की अक्षुण बनाए रखने हेतु हमे सदैव रहना होगा।
उक्त कार्यक्रम में पालिका के मा0 सदस्यगण सर्वश्री विनोद सोनी, नातिक अशरफ, नीरज कुमार, डी0पी0एम0, स्वच्छ भारत मिशन नगरीय, श्री प्रकाश केशरी, बलराम सोनी, राकेश त्रिपाठी, पालिका के कर्मचारीगण सर्वश्री संत कुमार सोनी, विमलेश लाल, रामबिलास गुप्ता, सुजीत कुमार,, आकाश रावत, कमलेश सिंह, सिराजुद्दीन, राजीव गुप्ता, विजय कुमार, तौसीफ अहमद, रोहित, नीरज कश्यप, अखिलेश रावत, रोहित आदि उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गयी।





