Monday, March 16, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiअमर शहीदों की याद में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, लगे भारत...

अमर शहीदों की याद में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, लगे भारत माता के जयकारे

 

अवधनामा संवाददाता

भाजपा प्रदेश पदाधिकारी रहे मौजूद
 युवा मोर्चा की बाइक रैली में दिखा जोश
बाराबंकी। आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ के जश्न की धूम मची है। भाजपा ने बुधवार को दरियाबाद, सदर और कुर्सी विधानसभा में तिरंगा यात्रा निकाल कर आज़ादी के दीवानों को याद किया। हाँथो में तिरंगा लहराते भाजपाई रघुपति राघव राजराम, पतित पावन सीता राम, विश्व विजयी तिरंगा प्यारा, झंडा ऊँचा रहे हमारा जैसे गीतों को गाते हुए मुख्यमार्गों से गुजर रहे थे। जोश से लबरेज कार्यकर्ता देश भक्ति के जयकारे भी लगा रहे थे। दरियाबाद के भिटरिया से निकली तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य व राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने किया जबकि बाराबंकी शहर में प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा बतौर मुख्य अतिति मौजूद रहीं। कुर्सी विधानसभा में बेलहरा स्थित बाबा साहब मंदिर से निकली तिरंगा यात्रा का नेतृत्व विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा ने किया।प्रदेश महामंत्री ने इस दौरान लोगों को हर घर तिरंगा फहराने के लिए जागरूक भी किया। जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान की प्रदेश नेतृत्व प्रतिदिन मॉनिटरिंग कर रहा है। अमृत महोत्सव को यादगार बनाने के लिए कार्यकताओं में जोश दिख रहा है। उन्होंने बताया 11 व 12 अगस्त को गाँवों में प्रभातफेरी निकाल कर भाजपा कार्यकर्ता आज़ादी के जश्न की अलख जगायेंगे। भाजयुमो ने जिला अध्यक्ष रोहित सिंह के नेतृत्व में बाइक यात्रा निकाली। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश, रंजीत बहादुर श्रीवास्तव, सुधीर कुमार सिंह सिद्धू, अजीत प्रताप सिंह, संदीप गुप्ता, अवधेश श्रीवास्तव, डॉ रामकुमारी मौर्य, अरविंद मौर्य, विजय आनंद बाजपेई, पवन सिंह रिंकू, शीलरत्न मिहिर, रामेश्वरी त्रिवेदी, रचना श्रीवास्तव, रोहित सिंह, आशुतोष अवस्थी, राजेश वर्मा, मनोज वर्मा, रोहिताश्व दीक्षित, राकेश पटेल, संजीव वर्मा, सरिता सिंह मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular