Monday, March 16, 2026
spot_img
HomeBusinessकेश किंग ने अली फज़ल को बनाया अपना पहला पुरूष ब्रांड एम्बेसेडर

केश किंग ने अली फज़ल को बनाया अपना पहला पुरूष ब्रांड एम्बेसेडर

कोलकाता: इमामी लिमिटेड हाउस के प्रमुख आयुर्वेदिक हेयर एवं स्कैल्प केयर ब्रांड, केश किंग ने अभिनेता अली फज़ल को अपने एंटी-डैंड्रफ शैम्पू वैरिएंट का ब्रांड एम्बे सेडर बनाया है। इसी के साथ, अली फज़ल केश किंग क्लब में शामिल होने वाले पहले पुरुष ब्रांड एम्बेसडर बन गए हैं। अभी तक जूही चावला, शिल्पा शेट्टी, सानिया मिर्जा, श्रुति हसन जैसी महिला हस्तियां केश किंग ब्रांड का प्रचार करती आ रही हैं। बेहद चर्चित ओटीटी सीरीज ‘मिर्जापुर’ में गुड्डू पंडित की भूमिका निभाने के लिये मशहूर, अली फज़ल के खाते में पहले से ही ‘3 इडियट्स’, ‘फुकरे’, ‘बॉबी जासूस’ जैसी फिल्मों में निभाई गई बेहतरीन भूमिकाएं शामिल हैं। उन्होंने ब्रिटिश-अमेरिकन फिल्म ‘विक्टोरिया’ और ‘अब्दुल’ में भी काम किया है। अली फज़ल, एक्टर और केश किंग के ब्रांड एम्बेसेडर का कहना है, “इमामी जैसे ब्रांड के साथ जुड़कर अच्छा लग रहा है, जिसकी भारतीय उपभोक्ता क्षेत्र में एक अच्छे ब्रांड की छवि है। इसके अलावा, केश किंग एक ब्रांड के रूप में व्यापक रूप से लोगों को प्रभावी बालों और स्कैल्प की देखभाल के आयुर्वेदिक समाधान की पेशकश करने के लिये जाना जाता है। इस तरह के एक विश्वसनीय उत्पाद के साथ जुड़कर अच्छा लग रहा है। आपको मेरे हुनर पर भरोसा है, मुझे उनके कौशल पर भरोसा है !!भारत में डैंड्रफ शैम्पू की 33 प्रतिशत  पहुंच है। इसमें, आयुर्वेदिक डैंड्रफ शैम्पू अपने कॉस्मेनटिक समकक्षों की तुलना में विकास की तीव्र दर का आनंद उठाते हैं और ये आगे भी वृद्धि का वादा करते हैं।केश किंग एंटी-डैंड्रफ शैम्पू 80 मिली, 200 मिली, 340 मिली और 600 मिली पैक साइज में उपलब्ध है, जो 65 रुपये से शुरू होकर 550 रुपये तक उपलब्ध है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular