Monday, March 16, 2026
spot_img
HomeMarqueeबाल तस्करी रोकने को लेकर कार्यशाला का आयोजन

बाल तस्करी रोकने को लेकर कार्यशाला का आयोजन

 

 

अवधनामा संवाददाता

कुशीनगर। बाल तस्करी से आजादी कार्यक्रम के तहत कार्याशाला का आयोजन कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित किया गया। जिसमे राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग उ0प्र0 के सदस्य के श्याम त्रिपाठी. यू०पी०एस०सी०पी०सी०आर० अध्यक्ष, एवं देवी दयाल वर्मा अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सह अध्यक्ष व राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग उ०प्र० की सलाहकर पायल शर्मा, सदस्य द्वारा बालक/बालिकाओ पर बाल तस्करी से आजादी व उनके रोकथाम पर पी०पी०टी० प्रजेन्टेशन दिया गया एवं मानव तस्करी की रोकथाम हेतु विशेष रूप से चर्चा किया गया एवं बच्चों के अधिकारो के संरक्षण हेतु एक चर्चा गोष्ठी आयोजित की गयी जिसमे गणमान्य सदस्यों ने अपने विचारो को प्रस्तुत किया तथा इस कुप्रथा को समाप्त करने हेतु उचित उपाय करने के निर्देश दिये गये। साथ ही बच्चों के उचित संरक्षण तथा उनके शिक्षा, स्वास्थ्य सुरक्षा पर जागरूक करने आदि पर चर्चा हेतु निर्देश निर्गत किये गये।
कार्यशाला में सभी सम्बन्धित से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने सहित आमजन को भी जागरूक करने पर बल दिया गया। कार्यशाला में प्रोजेक्टर के माध्यम से सभी आवश्यक पहलुओं व विभिन एक्ट के सम्बन्ध में  पायल शर्मा द्वारा जानकारी दी गयी।बैठक मे पूर्व विधायक, जटाशंकर त्रिपाठी ने भी बाल तस्करी, के मुद्दे पर अपने विचार रखते हुए सम्बन्धित विभाग/ अधिकारियों से इस कार्य मे लिप्त तस्करों को चिन्हित कर जेल भेजने की कार्यवाही किये जाने पर बल दिया गया, जिससे कि इस घृणित कार्य पर पूरी तरह से अंकुश लग सके।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular