रेलवे महिला कर्मचारियों एवं परिवार की महिला सदस्यों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

0
95

 

अवधनामा संवाददाता

प्रयागराज :  उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन, मुख्यालय, प्रयागराज  की ओर से  अघ्यक्षा  पूनम कुमार द्वारा रेलवे महिला कर्मचारियों एवं रेलवे कर्मचारियों के परिवार की महिला सदस्यों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारम्भ स्पन्दन क्लब, रेलगॉव कालोनी, सूबेदारगंज, प्रयागराज में किया गया। इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस कैंप में 50 से अधिक महिलाओं की नि:शुल्क जांच की गई।
केन्द्रीय चिकित्सालय/उत्तर मध्य रेलवे/प्रयागराज के वरिष्ठ डॉक्टरों द्वारा रेलवे महिला कर्मचारियों एवं रेलवे कर्मचारियों के परिवार की महिला सदस्यों  के लिए निःशुल्क चिकित्सा चेकअप जैसे- नियमित परीक्षण, हीमोग्लोबिन, बी.पी.शुगर, लिवर, किडनी, लिपिड प्रोफाइल, पल्स, यूरिन, स्त्री रोग से संबंधित  इत्यादि टेस्ट एवं परामर्श दिये गये।
इस अवसर पर सचिव  वन्दना मिश्रा,  अलका मेहता,  गीतांजलि वर्मा,  माधुरी सिंह,  नूपुर अग्रवाल, पूर्णिमा सिंह, डा.  रूपा कपिल,  साधना गुप्ता, सुप्रिया सिन्हा,  अलका अग्रवाल,  मंजुलिका मिश्रा,  रिचा वर्मा,  मौसमी चौधरी, प्रीति मिश्रा के साथ -साथ संगठन की अन्य सदस्यायें भी उपस्थित रहीं।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here