नृत्य कला गृह के तत्वावधान में आयोजित किया गया सावन महोत्सव

0
202

 

 

अवधनामा संवाददाता

महोत्सव में नृत्य और गीतों की धूम के बीच बच्चों ने दिखााई प्रतिभा

 

बांदा। सावन के पवित्र महीने परंपराओं के साथ ही उत्सवों का महीना कहा जाता है। इस महीने में जहां प्रकृति हरियाली का संदेश देती है, वहीं महिलाएं विभिन्न त्योहारों के जरिए भगवान की भक्ति में लीन रहती हैं। जगह जगह सावन महोत्सव का आयोजन करके लोग प्रकृति की हरियाली का लुत्फ उठाते हैं और नृत्य गीतों के जरिए सवान का स्वागत करते हैं। इसीक्रम में शहर के एक मैरिज हाल में आयोजित सावन महोत्सव में नन्हें मुन्ने बच्चों ने गीतों व नृत्य के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और सभी को सावनी गीतांे की धुन पर झूमने को विवश कर दिया।
नृत्य कला गृह के तत्वावधान में गुरुवार की देरशाम शहर के सिटी गार्डन मैरिज हाल में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। नृत्य कला गृह की संचालिका नृत्य गुरु श्रद्धा निगम के निर्देशन में नन्हें-मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रतिभा का खुलकर प्रदर्शन किया और दर्शकों की तालियों के साथ उनकी सराहना बटारी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर मजिस्ट्रेट केशवनाथ गुप्ता, विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू, लिटिल एंजेल स्कूल की प्रबंधिका उमा पटेल और कार्यक्रम की संयोजिका श्रद्धा निगम ने संयुक्त से दीप प्रज्जवल व मां सरस्वती की आराधना करके किया। सावन महोत्सव में कजरी गीतों पर बाल कलाकारों ने जमकर धूम मचाई और बनारस, मिर्जापुर, बिहार आदि क्षेत्रों के प्रसिद्ध कजरी नृत्य का सजीव प्रदर्शन करके दर्शकों की तालियां बटोरी। नृत्य प्रस्तुतियों में छवि गुप्ता, शुभी, सुप्रिया, शैलजा, स्वप्निल, शुभांशी, कोमल, संजना, आद्या, अपूर्वा, वैष्णवी, अनामिका, राशिका, एंजेल, देवयानी, विभूति,जयति, दिव्यांशी, सुकीर्त्ति, गौरी, आराध्या, अन्नपूर्णा, अवनि, त्रिशिका, भविष्का, अग्रिमा, निष्ठा, श्रुति, आरोही अनाया आदि ने शमा बांध दी और दर्शकों को जमकर झुमाया। मुख्य अतिथि समेत सभी अतिथियों ने कार्यक्रम की जमकर सराहना की और बच्चों के प्रदर्शन को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती निगम ने कहा कि उत्सवधर्मी भारत के लोग वैसे तो अपनी परंपराओं को निभाने के लिए जगजाहिर हैं, लेकिन कुछ खास मौके ऐसे भी होते हैं जब कोई भी उत्सव के माहौल से दूर नहीं रह सकता। सावन महोत्सव में सुरों की देवी मां सरस्वती की वंदना के साथ ही झूला नृत्य, ननद भाभी का चुहल भरा नृत्य दर्शकों को लुभाता रहा और उन्हें झूमने पर विवश करता रहा। कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती निगम ने उपस्थित विशिष्ट महिलाओं को श्रंगार की सामग्री भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में लिटिल एंजेल स्कूल की प्रबंधिका उमा पटेल, शुचि श्रीवास्तव, कर्ण निगम, सनोवर निगम आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन पंकज रावत व श्रद्धा निगम ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में मनोरमा अग्रवाल, आकांक्षा सिंह, छाया सिंह, सुमन शर्मा, दीपाली गुप्ता, वर्षा सेठ, सबीहा रहमानी, अंजू दमेले, मुन्नी गुप्ता, श्रद्धा गुप्ता, पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज, अमित सेठ भोलू, नरेंद्र पुंडरीक समेत शहर के गणमान्य लोग शामिल रहे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here