जौनपुर: जौनपुर के शाहगंज रूट पर बिजली से ट्रेनों को दौड़ाने की तैयारी पर ब्रेक लग गया है।अभी हाल ही में जफराबाद से खेतासराय के बीच हुए विद्युतीकरण का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त (सीसीआरएस) शैलेश कुमार पाठक को हर स्तर पर खामियां मिलीं। इसके बाद इस पूरी परियोजना की दोबारा समीक्षा शुरू कर दी गई है। जंक्शन से शाहगंज तक खंभे तो लगाए गए हैं, लेकिन तारों की फिटिग समेत अन्य कई कार्य अभी भी बाकी हैं। ऐसे में इस रूट से सफर करने वाले यात्रियों को अभी इलेक्ट्रिक लाइन से सफर करने के लिए लंबा इंतजार करना होगा।

क्योकि काम को देखते हुए जल्दी इसके बनने के आसार नजर नही आ रहे है।खामियो को देकर कोई भी जिम्मेदार इसकी जिम्मेदारी नही ले सकते।

अजवद क़ासमी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





