Thursday, April 30, 2026
spot_img
HomeLucknowलूलू माल में बिना अनुमति नमाज़ अदा किए जाने के मामले में...

लूलू माल में बिना अनुमति नमाज़ अदा किए जाने के मामले में पुराने लखनऊ के रहने वाले दो और गिरफ्तार

लखनऊ। यूएई के बिजनेसमैन युसूफ अली के द्वारा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दो हजार करोड़ की लागत से बनाए गए एशिया के सबसे बड़े लूलू शॉपिंग मॉल में बिना अनुमति नमाज अदा किए जाने के मामले में सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस लगातार गिरफ्तारियां कर रही हैं । 12 जुलाई को सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत लुलु मॉल परिसर में बिना अनुमति के नमाज अदा किए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद लुलु मॉल के PRO सिब्तैन रिजवी द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के बाद पुलिस ने आज इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। लुलु मॉल परिसर में बिना अनुमति के नमाज अदा किए जाने के मामले में आज सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने कच्चा पुल चौपटिया रोड सआदतगंज के रहने वाले मोहम्मद इमरान और कटरा बिजनबेग चौपटिया रोड सहादतगंज के रहने वाले सऊद को गिरफ्तार किया है । सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस बिना अनुमति के नमाज अदा किए जाने के मामले में अब तक 7 लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है कल ही पुलिस ने कच्चा पुल चौपटिया रोड सहादतगंज के रहने वाले आदिल को गिरफ्तार किया था। इससे पहले भी पुलिस 4 लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है । आपको बता दें कि इसी महीने की 10 तारीख ईद उल अजहा के दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा लूलू माल का उद्घाटन किया गया था उद्घाटन के 2 दिन बाद 12 जुलाई को लुलु मॉल की दूसरी मंजिल पर कुछ लोगों के द्वारा बिना अनुमति के नमाज अदा की गई थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तमाम हिंदू संगठन विरोध में उतर आए थे । 14 जुलाई को पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान करने की कार्यवाही शुरू कर दी थी। पुलिस ने 19 तारीख को 4 लोगों को गिरफ्तार किया था। सोशल मीडिया पर लुलु मॉल में नमाज अदा किए जाने का 18 सेकंड का वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद मुस्लिम धर्मगुरुओं ने 18 सेकंड वाली इस नमाज़ पर सवाल उठाए थे मुस्लिम धर्म गुरुओं का कहना है कि कोई भी नमाज 18 सेकंड में अदा नहीं की जा सकती और तो और लुलु मॉल में नमाज अदा करने वाले लोगों की दिशा भी सही नहीं थी जिस पर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि लुलु मॉल परिसर में बिना अनुमति नमाज अदा किए जाने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अब तक 7 लोगों की गिरफ्तारी कर ली  साथ ही सोशल मीडिया पर नमाज का वीडियो वायरल होने के बाद लुलु मॉल में हनुमान चालीसा पढ़ने जय चार लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हालांकि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साफ शब्दों में कह चुके हैं कि लुलु मॉल को लेकर राजनीति कतई न की जाए। लूलू माल परिसर में बिना अनुमति नमाज अदा करने के संबंध में वायरल वीडियो में 8 लोग नमाज अदा करते हुए देखे गए थे जबकि नमाज पढ़ने वालो का वीडियो बनाने वाले को मिलाकर 9 लोगों की संलिप्तता इस मामले में बताई गई है । सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस अब तक बिना अनुमति नमाज अदा किए जाने के प्रकरण में 7 लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular