Monday, August 4, 2025
spot_img
HomeMarquee अमिताभ बच्चन स्पोटर्स काम्पलेक्स  के 50 वर्ष पूर्ण होने पर मनायी जाने...

 अमिताभ बच्चन स्पोटर्स काम्पलेक्स  के 50 वर्ष पूर्ण होने पर मनायी जाने वाली स्वर्ण जयंती पर  खेल प्रतियोगिताओं का किया जाएगा आयोजन

 

अवधनामा संवाददाता

प्रयागराज :  जिलाधिकारी  संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में गुरूवार को संगम सभागार में अमिताभ बच्चन स्पोटर्स काम्पलेक्स में ऐतिहासिक म्योहाल क्रीडा संकुल के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनायी जाने वाली स्वर्ण जयंती की तैयारियों के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी  विमला सिंह ने बताया कि स्वर्ण जयंती के अवसर पर 01.10.2022 से 08.10.2022 तक अमिताभ बच्चन स्पोटर्स काम्पलेक्स में विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। स्वर्ण जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु कमेटी का गठन किया गया है। जिलाधिकारी ने समिति के सदस्यों को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को सकुशल एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु सौंपे गये दायित्वों के सम्बंध में कार्ययोजना बनाते हुए आवश्यक कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया है। स्वर्ण जयंती के अवसर पर 01.10.2022 से 08.10.2022 तक आयोजित होने वाले प्रतियोगिताओं में कुल 06 प्रतियोगिताओं को शामिल किया जाएगा। इस अवसर पर पीडीए के सचिव  अजीत सिंह, सिटी मजिस्टेªट  गौरव श्रीवास्तव, क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी विमला सिंह, डीएसओ आनन्द सिंह सहित सभी खेलो के कोच एवं अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular