Tuesday, August 12, 2025
spot_img
HomeMarqueeद्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर भाजपाईयों ने जताई खुशी

द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर भाजपाईयों ने जताई खुशी

अवधनामा संवाददाता

महिला मोर्चा ने किया भजन का आयोजन, बांटी मिठाई

बांदा। द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव में भारत की 15 वीं राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर जिला भाजपा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनको उज्जवल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।
बृहस्पतिवार को देश की 15 वें राष्ट्रपति के रूप में द्रोपदी मुर्मू के निर्वाचित होने पर भाजपाइयों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करा कर बधाई दी और विजय उत्सव मनाया। भाजपा जिला संयोजक संजय सिंह ने इस अवसर पर कहा कि द्रौपदी मुर्मू अपने अनुभव एवं कार्य कुशलता से राष्ट्र के प्रतिष्ठित पद को गौरवान्वित करेंगी और राष्ट्र के उत्थान में अपना योगदान देंगी। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने कहा कि मुर्मू का राष्ट्रपति बनना ही अंत्योदय है। अंतिम छोर का व्यक्ति अब देश का प्रथम नागरिक है। भाजपा जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित, विवेकानंद गुप्ता तथा कल्लू सिंह राजपूत, जिला उपाध्यक्ष मनोज पुरवार, नरेंद्र सिंह नन्ना तथा डॉ धर्मेंद्र त्रिपाठी, जिला कोषाध्यक्ष संतु गुप्ता, धनंजय करवरिया, ठाकुर सत्येंद्र प्रताप सिंह आदि भाजपा पदाधिकारियों ने एक दूसरे को बधाई दी। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना गुप्ता के नेतृत्व में महिला मोर्चा द्वारा बड़ी धूमधाम से भजन कीर्तन के माध्यम से एक-दूसरे का मुंह मीठा करा कर विजय उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष ममता मिश्रा तथा जागृति वर्मा, रूपा चौहान, अभिलाषा मिश्रा, सुमन शर्मा, हीरा गुप्ता, रुकमणी गुप्ता, वंदना सिंह, गुड़िया गुप्ता, रागिनी मसुरहा, गीता शुक्ला प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular