चोरी की घटना का खुलासा कर दो शातिर चोर पकड़े

0
182

अवधनामा संवाददाता

 

अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के 1.60 लाख व एक चैक बुक बरामद

 

सहारनपुर। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से चोरी के 1.60 लाख रूपये व एक चैक बुक बरामद की गयी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.विपिन ताडा के नेतृत्व में अपराधियों की धरपकड़ को चलाये जा रहे अभियान के क्रम मंे थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने शारुक उर्फ कामरान पुत्र चाँद निवासी कमेला कालौनी थाना मण्डी व सैफ पुत्र असलम निवासी ए/122 कमेला कालोनी थाना मण्डी को मुखबिर की सूचना पर जोगियान पुल ट्रासफार्मर के पास से गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से चोरी गया सभी सामान व नगद 1,60,000 रु बरामद किए गए। चोंरो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मंे वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतीश कुमार, उपनिरीक्षक अवशेष भाटी, सतेन्द्र कुमार, कांस्टेबल अनुज पाल, दिनेश भाटी व महिला कांस्टेबल शबनम परवीन शामिल रही।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here