लखनऊ में मंगलवार को शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक को तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई. आनन-फानन में उन्हें एयर एम्बुलेंस से मेदांता हास्पिटल गुडगांव भेजा गया है. जहां मेदांता हास्पिटल के डाॅक्टरों की टीम उनकी जांच करेगी. बताया जा रहा है कि वो बीते कुछ दिनों से कई बीमारियों से ग्रस्त है. फिलहाल अभी परिजनों ने यह खुलासा नहीं किया है कि वह किस बीमारी से पीड़ित है.

डॉ कल्बे सादिक़ के स्वास्थ्य के लिए लखनऊ में दुआ का दौर जारी कई जगह हुई दुआ जामा मजिस्द तहसीन गंज में मगरिब के बाद होगी विशेष दुआ
लोग उनके बेटे कल्बे हुसैन से संपर्क कर ले रहे स्वास्थ्य की जानकारी मेदान्ता में अपने पिता के साथ है कल्बे हुसैन





