मथुरा, मंडी समिति थाना हाईवे क्षेत्र में SSP श्री प्रभात चौधरी के निर्देश पर इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह मलिक, SI राकेश कुमार और मय पुलिस बल के साथ मंडी चौराहे पर भारी मात्रा में अतिक्रमणकारियों ने अतिक्रमण कर रखा था जिससे छोटे वाहनों एवं राहगीरों को गुजरने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता था काफी समय तक जाम की स्थिति बनी रहती थी.

पुलिस फोर्स को देखकर दुकानदारों ने आनन फानन में सामान हटाना शुरू किया और पुलिस ने अतिक्रमणकारियों को कड़े निर्देश दिए ओर अवैध अतिक्रमण को हटाया गया अतिक्रमण हटाए जाने से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों ने राहत की सांस ली और पुलिस कार्रवाई पर प्रशंसा जताई।






