10000 रू के इनामी बदमाश को जौनपुर पुलिस नें किया गिरफ्तार
जौनपुर पुलिस अधीक्षक के के चौधरी के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित अपराधियों तथा इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में कल दिनांक 14 अप्रैल को SHO शिव शंकर सिंह प्रभारी खुटहन मय हमराही थानाध्यक्ष खेतासराय श्री योगेंद्र सिंह मय हमराही व अन्य पुलिस बल के साथ डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती जुलूस शांति व्यवस्था ड्यूटी में मामूर थे कि जरिए मुखबिर खास सूचना मिली कि कल दिनांक 15 अप्रैल को ₹10000 का इनामी वांछित जो थाना खुटहन में उद्घोषित अपराधी है खेतासराय में भी वांछित है।
कहीं कहीं बाहर जाने की फिराक में है तथा मुखबिर की सूचना पर विश्वास करके पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 15 अप्रैल को समय करीब 6:15 बजे सुबह वाली तिराहे पर एक बार की दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम विवेक कुमार पुत्र जगदीश निवासी जमालुद्दीनपुर थाना खुटहन है।
उसके ऊपर मुकदमा संख्या 395 /15
धारा 363, 366, 376,एवं IPC 3/4 पाक्सो एक्ट
मुकदमा संख्या 364/16 धारा 363, 366, 506 एवं IPC 3/4 पाक्सो एक्ट थाना खेतासराय मे दर्ज है।

अजवद क़ासमी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————-
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





