मुकदमे में फरार चल रहे हैं वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

बहराइच।जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस अधीक्षक बहराइच जुगल किशोर द्वारा दिए गए निर्देश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमासे संबंधित अभियुक्त भुज भुज उर्फ मोहम्मद हनीफ पुत्र अब्बास अली वह झब्बर पुत्र जलील निवासी थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच, अभियुक्त आलमदार पुत्र अली अहमद निवासी मधुबन थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में न्यायालय बहराइच रवाना किया गया।इस गिरफ्तारी टीम में अरुण कुमार द्विवेदी उप निरीक्षक अतिउल्लाह उपनिरीक्षक इंद्रजीत यादव आरक्षी इंद्रासन गौड आरक्षी इंद्रेश कुमार गौड़ थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच शामिल रहे।

अतहर महेंदी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





