Wednesday, May 6, 2026
spot_img
HomeMarqueeमुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के विषय पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के विषय पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

 

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला जज अश्विनी कुमार त्रिपाठी के मार्ग दर्शन में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी माह जुलाई 2022 के एक्शन प्लान के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सहारनपुर द्वारा आज बीएचएस इण्टर कालेज में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के विषय पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में सचिव व सिविल जज (सीडी) श्रीमती सुमिता ने शिविर में उपस्थित व्यक्तियों को बताया कि विधिक साक्षरता शिविर का मुख्य उद्देश्य विभिन्न कानूनो की जानकारी आम नागरिको को देना है, जिससे वह जागरूक हो सकंे। सचिव द्वारा शिक्षा का अधिकार, किशोर न्याय अधिनियम 2015, पोक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा से महिलाओ का संरक्षण अधिनियम 2005, बाल श्रम प्रतिषेध अधिनियम आदि की जानकारी दी गयी। सचिव ने शिविर में उपस्थित व्यक्तियांे को कानूनी सहायता उपलब्ध कराये जाने की भी जानकारी देते हुए बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय से सम्पर्क स्थापित कर निशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते है। सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना एक कल्याणकारी योजना है इसका लाभ उठायें। इस योजना के तहत कोविड-19 में अनाथ हुये बच्चों की शिक्षा, आवास, शादी व रोजगार प्रशिक्षण की व्यवस्था है। इसके लिये पात्रता आयु सीमा 18 वर्ष या विशेष परिस्थिति में 23 वर्ष तक है और आय सीमा वार्षिक तीन लाख से कम रखी गयी है। माता-पिता में सें एक की मृत्यु मार्च 2020 से पहले हो गयी थी और दूसरे की मृत्यु कोविड काल में हो गयी अथवा दोनो की मृत्यु 1 मार्च 2020 से पहले हो गयी थी को उप्र शासन द्वारा लाभ दिया जायेगा। पात्र बच्चे उप जिलाधिकरी, खण्ड विकास अधिकारी, पंचायत अधिकारी, लेखपाल एवं महिला बाल कल्याण विभाग से सम्पर्क कर सकते है।
इसके साथ ही श्रीमती नेहा शर्मा महिला कल्याण विभाग ने कन्या सुमंगला योजना के तहत आवश्यक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बालिका का जन्म होने 2000 रूपये, बालिका के एक वर्ष के टीकाकरण पूर्ण होने पर 1000 रूपये, कक्षा एक में बालिका के प्रवेश के उपरांत 2000 रू0, कक्षा छः में बालिका के प्रवेश के उपरांत 2000रू0, कक्षा नौ में बालिका के प्रवेश के उपरांत 2000 तथा कक्षा 12 उर्तीण करके स्नातक या दो वर्षीय डिप्लोमा कोर्स करने पर 5000रूपये सरकार द्वारा दिये जायेगें। कार्यक्रम के समापन से पूर्व इण्टर कालेज की प्राचार्य अरविन्द शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा इस प्रकार के कार्यक्रम समय समय पर अपने कालेज में आयोजित करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर महिला कल्याण अधिकारी, डिस्ट्रिक्ट कोर्डिनेटर, प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं छात्रगण उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular