Monday, March 16, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaआज के युग में वृक्षों के महत्व की बड़ी आवश्यकता : रोली...

आज के युग में वृक्षों के महत्व की बड़ी आवश्यकता : रोली सिंह

 

 

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या। वन महोत्सव 35 करोड़ पौधरोपण जन आन्दोलन वर्ष 2022 आजादी अमृत महोत्सव  वन विभाग द्वारा आयोजित  कार्यक्रम विल्हर घाट गंगोली मार्ग कादीपुर में मुख्य अतिथि श्रीमती रोली सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में वन महोत्सव कार्यक्रम 35 करोड़ पौधरोपण जन आन्दोलन के तहत जिपं अध्यक्ष रोली सिंह ने किया पौधरोपण और कहा कि आज के युग में वृक्षों के महत्व की बड़ी आवश्यकता है पृथ्वी पर वृक्षों के आधा धुंध कटाई के कारण प्रदूषण और पर्यावरण प्रभावित हो रहा है।जो कि बढ़ता हुआ प्रदूषण मानव जीवन के लिए बड़ा ही हानि कारक है।यह बातें ब्लॉक मया के अंतर्गत बिल्हार घाट गंगोली मार्ग ग्राम कादीपुर के आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में कही उन्होंने कहा कि बढ़ता हुआ पर्यावरण प्रदूषण हमे अनेकों प्रकार की बीमारियों के मुंह की और खीच रहा है।इससे बचने के लिए प्रत्येक नागरिकों को फल व छाया दार वृक्ष जैसे आम,पीपल,नीम,जामुन आदि तरह तरह के पौधे लगाना चाहिए जिससे बढ़ते हुए प्रदूषण को रोका जा सके।इस मौके पर गांव के सम्मानित लोगों ने भी पौधरोपण  कार्यक्रम को सफल बनाने व सहयोग देने का संकल्प लिया। जिपं अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक पौधरोपण करें  जिससे पृथ्वी को स्वच्छ व शुद्ध वातावरण मिल सके। इस मौके पर डी0एफ0ओ चित्रांशु पाण्डेय रेंजर डीपी सिंह नन्द कुमार सिंह मण्डल अध्यक्ष भाजपा देवता प्रसाद जिपं सदस्य ,  रामपति वर्मा जिपंस , देवेन्द्र प्रताप सिंह  विजय बहादुर सिंह लाल साहब सिंह  भूपेन्द्र  महेश पांडे जगदम्बा तिवारी राजेश पाठक  राजा सिंह  शोभा राम वर्मा रामप्रीत वर्मा तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular