Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeMarqueeमहिला आयोग की सदस्य ने बबेरू सीएचसी व कोतवाली का किया निरीक्षण

महिला आयोग की सदस्य ने बबेरू सीएचसी व कोतवाली का किया निरीक्षण

 

अवधनामा संवाददाता

बबेरू/बांदा। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता के द्वारा बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण करने के समय सर्वप्रथम लैब, इमरजेंसी रूम, डिलीवरी रूम,महिला वार्ड,पीकू वार्ड आदि जगह का निरीक्षण किया।निरीक्षण करने के समय बेड में चादर गंदे मिलने व साफ सफाई सही ना होने पर अधीक्षक को कड़ी फटकार लगाई है। और सफाई कर्मचारियों को अच्छे से सफाई करने के निर्देश दिए,इसके बाद उपस्थिति रजिस्टर को चेक किया।और एक-एक करके सबकी अटेंडेंस को चेक किया। जिसमें जो अब्सेंट पाया गया उसको अब्सेंट कराया, अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद बबेरू कोतवाली पर बने महिला हेल्पडेस्क का निरीक्षण किया। और जो महिला हेल्प डेस्क में महिलाएं फरियाद लेकर आती हैं। उनको सही से सुनवाई करने के निर्देश दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular