HomeMarqueeबबेरू एसडीएम के नेतृत्व में तहसील परिसर से वृक्षारोपण की हुई शुरुआत

बबेरू एसडीएम के नेतृत्व में तहसील परिसर से वृक्षारोपण की हुई शुरुआत

 

अवधनामा संवाददाता

बबेरु/बांदा।बबेरू तहसील परिसर में उप जिलाधिकारी व तहसीलदार के नेतृत्व में वृक्षारोपण की शुरुआत कर दी गई है। जिसमें तहसील परिसर में लगभग 50 वृक्ष लगाए गए हैं। वही तहसील क्षेत्र के सभी राजस्व निरीक्षक को ग्राम पंचायतों में वृक्षारोपण करने के लिए कहा गया है।
बबेरू उप जिलाधिकारी सुरभि शर्मा तहसीलदार अजय कुमार कटियार के नेतृत्व में आज बबेरू कस्बे के तहसील परिसर में वृक्षारोपण करने की शुरुआत की गई है। जिसमें तहसील परिसर में वृक्षों को रोपित किया गया है, उप जिलाधिकारी सुरभि शर्मा ने पौधों को अपने हाथों से लगाया। और सभी राजस्व कर्मचारियों को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया हैं। और सभी ग्राम पंचायतों में वृक्ष लगाने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए कहा है। जो वृक्ष लगवाए जा रहे हैं, वह फलदार वृक्ष लग रहे हैं, इसके अलावा नीम, शीशम, अमरूद, सफेदा,पीपल, आम आदि वृक्षों को लगाया गया है। वही वृक्षारोपण के समय लोगों को जागरूक करते हुए कहा की बरसात के मौसम में सभी को वृक्ष लगाना चाहिए, जिससे वृक्ष अलग  जाते है। और बड़ा होकर लोगो को धूप से बचाव हेतु छाया मिलती है। शुद्ध वातावरण ऑक्सीजन प्राप्त होती हैं, अपने एरिया को हरा भरा करने के लिए लोग वृक्ष लगाते हैं, जिससे सबको लगवाना चाहिए इस मौके पर नायब तहसीलदार अभिनव तिवारी सहित अन्य कर्मचारी व राजस्व निरीक्षक लेखपाल मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular