Sunday, August 10, 2025
spot_img
HomeMarqueeनगरायुक्त गजल भारद्वाज का पार्षद प्रदीप ने किया अभिनंदन

नगरायुक्त गजल भारद्वाज का पार्षद प्रदीप ने किया अभिनंदन

 

 

अवधनामा संवाददाता

भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने पटका पहना किया स्वागत

सहारनपुर। नगर निगम की नवागन्तुक नगरायुक्त गजल भारद्वाज से आज पार्षद प्रदीप उपाध्याय ने मुलाकात की और बुकें भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
आज पार्षद प्रदीप उपाध्याय नगर निगम कार्यालय पहुंचे और नवागन्तुक नगरायुक्त गजल भारद्वाज से मुलाकात कर उनको बुकेें भेंट कर जोरदार स्वागत किया। उन्होंने नगरायुक्त गजल भारद्वाज से आशा जतायी कि अब उनके नेतृत्व में पहले से भी ज्यादा नगर निगम क्षेत्रों मंे विकास कार्य होगा और स्मार्ट सिटी के अंतर्गत कराये जा रहे कार्य, शिकायतांे का निस्तारण होने के साथ-साथ स्वच्छता अभियान मंे भी तेजी आयेगी। पार्षद प्रदीप उपाध्याय ने वार्ड-39 में विकास कार्य तीव्र गति से होने की आशा भी जतायी। इसके अलावा आज नगर आयुक्त गजल भारद्वाज का भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भी स्वागत किया। इस दौरान भाजपा महानगर उपाध्यक्ष पूजा शर्मा ने गजल भारद्वाज को पगड़ी पहनाकर और मण्डल उपाध्यक्ष आशा अलका ने पटका पहना कर स्वागत किया। इस दौरान हरप्रीत कौर, साहिल शर्मा, संस्कृति प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष निकिता, महानगर उपाध्यक्ष शुभिक तिवारी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular