Tuesday, March 24, 2026
spot_img
HomeMarqueeसंगठन के प्रति निष्ठावान साथियों को मिली प्रदेश में प्राथमिकता:- सर्वेश यादव

संगठन के प्रति निष्ठावान साथियों को मिली प्रदेश में प्राथमिकता:- सर्वेश यादव

 

अवधनामा संवाददाता

प्रयागराज : आम आदमी पार्टी महानगर कार्यालय में आज पार्टी के तीन कर्मठ कार्यकर्ता साथियों को पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह जी के द्वारा अयोध्या प्राण के प्रभारी विकास पटेल, पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष एहतेशाम सूफी रसूली एवं काशी प्रांत के अध्यक्ष पवन तिवारी जी को जिम्मेदारी सौंपी गई। इन तीनों सम्मानित पदाधिकारियों का महानगर कार्यालय में पार्टी महानगर अध्यक्ष सर्वेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
आम आदमी पार्टी प्रयागराज महानगर सर्वेश यादव ने बताया कल पार्टी महानगर कार्यालय के नीचे  तिरंगा शाखा लगाकर करेंगी    तिरंगा शाखा की शुरुआत।
विकास पटेल, पवन तिवारी  एहतेशाम सूफी रसूली ने शीर्ष नेतृत्व एवं प्रदेश प्रभारी का आभार व्यक्त किया ।
आज के स्वागत कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष सर्वेश यादव, शहर उत्तरी पूर्व प्रत्याशी संजीव मिश्रा जी, महानगर महासचिव अखिल भारतीय, सत्येंद्र चौधरी, विकास अग्रहरी, रितेश सिंह, गौरव सोनी, विकास तिवारी, धीरज तिवारी,रमाशंकर सिंह पटेल, आदि साथी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular