Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaनवागत डीआईजी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने रेंज का कार्यभार किया ग्रहण

नवागत डीआईजी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने रेंज का कार्यभार किया ग्रहण

 

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या में काम करना हमारे लिए सौभाग्यशाली:अमरेन्द्र प्रसाद सिंह
अयोध्या। पुलिस महानिरीक्षक, अयोध्या परिक्षेत्र कवींद्र प्रताप सिंह का स्थानान्तरण पीएसी मुख्यालय लखनऊ हो जाने के उपरान्त नवागन्तुक पुलिस उपमहानिरीक्षक, अयोध्या परिक्षेत्र अमरेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा पद भार ग्रहण किया गया। इस अवसर पर परिक्षेत्रीय कार्यालय में नियुक्त समस्त शाखा प्रभारियों के गोष्ठी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये एवं पत्रकार बन्धुओं के साथ प्रेस वार्ता आयोजित की गयी।इस अवसर पर नवागन्तुक पुलिस उपमहानिरीक्षक, अयोध्या परिक्षेत्र  अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि अयोध्या परिक्षेत्र में सेवा का अवसर मिलना मेरे लिए सौभाग्य का विषय है। मेरे द्वारा अयोध्या परिक्षेत्र के जनपदों अयोध्या, बाराबंकी, सुलतानपुर, अम्बेडकरन एवं अमेठी में शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं का निस्तारण, महिला सुरक्षा, अपराध नियंत्रण व दोषियों को सजा दिलाना, सुचारू एवं सुगम यातायात व्यवस्था, माफिया एवं गैंगेस्टर के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही एवं उनकी सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही करते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था कायम रखना हमारी प्राथमिकता होगी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular