Tuesday, May 13, 2025
spot_img
HomeMarqueeकार्यकर्ता बूथ सशक्तिकरण अभियान को बनायें सफल: विजयपाल

कार्यकर्ता बूथ सशक्तिकरण अभियान को बनायें सफल: विजयपाल

 

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। राज्य सभा सदस्य विजयपाल तोमर ने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर संपर्क करें और बूथ सशक्तिकरण अभियान को तेज करें, जिससे कि आमजन को जुड़ाव पार्टी से और अधिक हो सकें।
राज्यसभा सदस्य विजय पाल तोमर आज यहां भाजपा कार्यालय पर जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बूथ सशक्तिकरण अभियान को मजबूत करने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर संपर्क करें और अपने बूथ पर लाभार्थियों से भी संपर्क बनायंे। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को अत्याधिक प्रचारित करें। जैसे आयुष्मान कार्ड, उज्जवला योजना, शौचालय का निर्माण, आवासीय योजना, मुफ्त बिजली कनेक्शन, जन-धन योजना, किसान सम्मान निधि, वृद्धा, विकलांग, विधवा पेंशन, सुकन्या योजना का लाभ आमजन तक पहुंचाया जाये। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पूर्व की सरकारों से अच्छा कार्य कर रही है। पूर्ववर्ती सरकारों ने भ्रष्टाचार, घोटालांे को बढ़ावा दिया था, जिस कारण आम व्यक्ति को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। वर्तमान सरकार में योजनाओं का लाभ लाभार्थियों के खाते मंे जा रहा है। प्रधानमंत्री की योजनाओं एवं उनकी दूरदर्शिता सोच का परिणाम है कि आज देश चारों दिशाओं में विकास कार्यों की परियोजनाओं से लाभान्वित होकर नई ऊंचाइयों को छूते हुए विश्व गुरु के रूप में अग्रसित हो रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का मान सम्मान आज विश्व में ऊंचा हुआ है। बैठक में मुख्य रूप से संसदीय एवं औद्योगिक विकास राज्य मंत्री जसवंत सैनी, जिला अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र सैनी, विधायक देवेंद्र निम, जिला मंत्री संजय राणा, विपिन भारतीय, संजय राणा, मीडिया प्रभारी विपिन चौधरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular