Monday, April 13, 2026
spot_img
HomeMarqueeप्रधानों का शोषण हरगिज बर्दाश्त नहीं होगाः ब्रजेंद्र सिंह गौतम

प्रधानों का शोषण हरगिज बर्दाश्त नहीं होगाः ब्रजेंद्र सिंह गौतम

 

अवधनामा संवाददाता

बांदा। शुक्रवार को अखिल भारतीय प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र सिंह गौतम की अगुवाई में प्रधान संघ की बैठक कालिंजर में सम्पन्न हुई। बैठक में सभी प्रधानों ने अपनी अपनी ग्राम पंचायतों की समस्या बताई। अखिल भारतीय प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र सिंह गौतम ने समस्त प्रधानों को आश्वासन दिया और शासन को चेतावनी दी कि अगर प्रधानों का शोषण बन्द नही हुआ तो सभी प्रधान जनपद का घेराव करेंगे। इस बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष तिंदवारी  सुरेंद्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष नरैनी उदयभान, ब्लॉक अध्यक्ष कमासिन अनिल सिंह,  जिला उपाध्यक्ष, प्रधान कालिंजर, प्रधान गढ़ा  सहित काफी संख्या प्रधान शामिल हुये। सभी ने बलिदान दिवस पर संगठन को मजबूत बनाने की कसम खाई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular