सपा ग्रामीण कार्यालय में बाबू जगजीवन राम की जयंती का हुआ आयोजन
समाजवादी पार्टी ग्रामीण के तत्वधान में जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह यादव की अध्यक्षता में बाबू जगजीवन राम की जयंती और महाऋषि कश्यप पर गोष्ठी का आयोजन पार्टी कार्यालय में किया गया। जयंती के अवसर पर जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह यादव ने बाबू जगजीवन राम की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह पूर्व उप प्रधानमंत्री के रुप में थे।

उन्होंने कहा कि बाबू जगजीवन राम कृषि मंत्री रहते हुए। देश में हरित क्रांति लाए थे तथा जगजीवन राम ने जीवन भर दलितों के उत्थान के लिए संघर्ष किया वह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सामाजिक न्याय के युद्ध तथा योग्य प्रशासक थे। जगजीवन राम ने कई रविदास सम्मेलन का आयोजन किया था। कार्यक्रम में मुख्य रुप से उपस्थित राघवेंद्र सिंह यादव, शमीम खान,अबरार आलम खा, गोविंद त्रिपाठी स्वामी, सुरेश गुप्ता, राजू ठाकुर, विक्रम सिंह परिहार, आशा सिंह, धर्मेंद्र यादव आदि लोग मौजूद रहे।
https://www.youtube.com/watch?v=EDLtmFX4w9o
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट





