Friday, August 29, 2025
spot_img
HomeMarqueeहिण्डाल्को में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

हिण्डाल्को में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

अवधनामा संवाददाता
सोनभद्र/ रेणुकूट। हिण्डाल्को में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। क्लब हिण्डाल्को में आयोजित सामूहिक योग शिविर में कॉलोनी परिसर के लगभग 150 लोगों ने प्रतिभाग किया। हिण्डाल्को प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र के योग प्रशिक्षक वेद प्रकाश ने विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए इसकी विषेशताओं, महत्व एवं इनसे होने वाले लाभ के बारे में भी जानकारी दी।
क्लब हिण्डाल्को के प्रशासक राजेश सिंह इंदौलिया ने भी सभी के साथ योगाभ्यास कर बीमारियों से मुक्त रहने का संदेश दिया। साथ ही योग से होने वाले फायदों के बारे में भी जानकारी दी। श्री इंदौलिया ने बताया कि स्वस्थ रहने के लिए योगा को अपने जीवन में आत्मसात करना होगा। योगा मात्र एक दिन का विषय ना होकर हमारी दिनचर्या का हिस्सा होना चाहिए। आज हम अपने आस-पास आसानी से लोगों को योग एवं प्राणायम के माध्यम से गंभीर से गंभीर बीमारियों से छुटकारा पाते हुए देख सकते हैं। इस अवसर पर क्लब हिण्डाल्को के अध्यक्ष बीपी शर्मा, सचिव कुंदन सिंह एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। गौरतलब है कि इस बार ‘योगा फॉर ह्यूमैनिटी’ को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस- 2022 की थीम चुना गया है जिसका अर्थ मानवता के लिए योग होता है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular