Sunday, March 15, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiप्रेम प्रसंग में लाठियों से पीट-पीटकर हत्या, तीन आरोपी हिरासत में

प्रेम प्रसंग में लाठियों से पीट-पीटकर हत्या, तीन आरोपी हिरासत में

 

अवधनामा संवाददाता

हैदरगढ़ बाराबंकी। थाना सुबेहा क्षेत्र के ग्राम ओहरामऊ में देर रात एक युवक की प्रेम प्रसंग में लाठियों से पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर परिवारजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपितों को हिरासत में लिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार पांडेय ने बताया की ग्राम ओहरामऊ के हरभजन यादव के 30 वर्षीय पुत्र दीपक यादव व गांव के किशन यादव दोनो इंदौर में प्राइवेट कार्य करते थे। कोरोना काल में दोनो अपने घर वापस आ गए थे। देर रात दोनो के बीच लड़ाई झगड़ा हुआ था। दीपक किसी का फोन आने पर वह घर से बाहर चला गया था। काफी देर तक उसके वापस नहीं आने पर परिवारजन ने तलाश शुरू की। आज प्रातः दीपक गांव के बाहर बाग में खून से लथपथ अवस्था में पड़ा मिला। बताया जाता है कि दीपक का किशन की पत्नी के बीच प्रेम प्रसंग था जिसके कारण यह घटना घटी।
घायल अवस्था में परिवारजन उसे अस्पताल ले गए  जहां उसकी मौत हो गई। सुबेहा पुलिस को सूचना दी गई। इस पर थानाध्यक्ष एसएन सिंह ने मौके पर पहुंचकर वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाए। फारेंसिक टीम भी जांच कर रही है। परिवारजन ने गांव के किशन यादव, चंदन, सुरेश यादव आदि पर हत्या करने का आरोप लगाया है। जिन्हें हिरासत में लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular