Monday, March 30, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhya पीस कमेटी की बैठक

 पीस कमेटी की बैठक

 

अवधनामा संवाददाता

गोसाईगंज – अयोध्या। स्थानीय थाना परिसर में थाना प्रभारी निरीक्षक की अध्यक्षता में मंगलवार शाम 5:00 बजे पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई
बैठक में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के सम्मानित लोगों के साथ बीजेपी और सपा कार्यकर्ता व मुस्लिम धर्मगुरु मौजूद रहे। इस दौरान  थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मिश्रा ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
बैठक में कहा कि आप लोग किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें और न ही किसी प्रकार का माहौल बिगाड़ने का प्रयास करें। अगर कोई भी अराजकतत्व माहौल बिगाड़ने का प्रयास करें तो ऐसे में स्वयं निर्णय न लेकर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दें। मन्दिर, मस्जिद के आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है तो उसकी सूचना फौरन पुलिस को दें। अगर मन्दिर में कोई बड़ा अयोजन कर रहा है तो इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दें।ग्रामीण क्षेत्र एवं नगर क्षेत्र के लोगों से थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार मिश्रा ने सख्त हिदायत देते हुए कहां है कि हिंदू मुस्लिम एकता को कायम करने के एवं आपस में भाईचारा बनाने की सलाह देते हुए कहा कि जिन जिन मस्जिदों थे लाउडस्पीकर अभी उतरा है उसे उतरवा कर मदरसा स्कूल में दान दे दे। इसी प्रकार मंदिरों में भी लाउडस्पीकर बजाने को लेकर स्कूलों में दान दे देने की कोतवाल ने कहा है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular