Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeसर्राफा व्यवसायी की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

सर्राफा व्यवसायी की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

 

अवधनामा संवाददाता

पुलिस व डाग स्क्वाॅयड ने मौके से एकत्रित किए साक्ष्य
कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के नारायनपुर कोठी में सर्राफा व्यवसायी की सोमवार रात को गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई। व्यवसायी का शव दुकान में खून से लथपथ मिला। दुकान का लाकर खुला मिला है। इससे आशंका जताई जा रही कि बदमाश आभूषण व नकदी आदि लूटकर ले गए। पुलिस व डाग स्क्वाॅयड ने जांच पड़ताल कर मौके से जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए। व्यवसायी मूल रूप से देवरिया जिले के निवासी है। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हत्याकांड के शीघ्र पर्दाफाश के निर्देश दिए हैं।
बताया जा रहा कि देवरिया सदर के रामगुलाम टोला के रहने वाले 50 वर्षीय जयराम वर्मा नारायनपुर कोठी में बीते सात वर्षों से आभूषण की दुकान चलाते थे। वह दुकान में ही रहते थे। रोज की तरह सोमवार की रात आठ बजे वह दुकान बंद कर नजदीक स्थित होटल में खाना खाने गए। लगभग 10 बजे वे टहलने के बाद कुछ समय तक दुकान में लगी टीवी देखे। फिर दुकान के बाहर चारपाई लगाकर सो गए। मंगलवार सुबह आठ बजे तक दुकान नहीं खुलने पर आसपास के दुकानदार उन्हें आवाज दिए पर कोई जवाब नहीं मिला। दुकानदार जब दुकान पर पहुंचे तो देखा कि शटर गिरा और ताला खुला है। शटर खुला देख दुकानदारों को अनहोनी की आशंका हुई और वह शटर उठाए तो अंदर का दृश्य देख अवाक रह गए। व्यवसायी का शव खून से लथपथ पड़ा था। यह खबर पूरे बाजार में फैल गई। दुकान के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसएचओ अखिलेश सिंह पुलिस बल के साथ दुकान पर पहुंचे। जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। मृतक के स्वजन को सूचना दी। व्यवसायी के गले पर धारदार हथियार से प्रहार कर घटना को अंजाम दिया गया है। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि पटहेरवा पुलिस के साथ स्वाट टीम को भी लगाया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रख जांच कर रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular