Thursday, March 26, 2026
spot_img
HomeMarqueeशिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन

शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन

 

सहारनपुर। यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड़ टैक्नोलोजी रूड़की के तत्वावधान में एक शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन स्थानीय अम्बाला रोड स्थित एक होटल के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय गुप्ता व डॉ. मनीष सेठी द्वारा सरस्वती वंदना के साथ दीप प्रज्वल्लित कर किया गया। आज के समारोह में सहारनपुर जनपद के 84 शिक्षकों का सम्मान शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवम् मोमेन्टो प्रदान कर किया गया। कार्यक्रम में डॉ. मनीष कुमार ने अपने व्याख्यान में मुख्य रूप से एक शिक्षक का हर एक छात्र के प्रति उसके योगदान को सराहा और अपने व्यक्तव्य में छात्रों के भविष्य में शिक्षकों की भूमिका की खूब तारीफ की। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड़ टैक्नोलोजी रूड़की के कुलसचिव डॉ. मनीष कुमार द्वारा किया गया। इस मौके पर यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड़ टैक्नोलोजी रूड़की के संकाय, स्टाफ और छात्रों की भागीदारी रही और सभी ने इस समारोह को सफल बनाने में अपना अहम योगदान दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular