Thursday, February 26, 2026
spot_img
HomeMarqueeसर्वधर्म सम्भाव को प्रर्दशित करता हिंदी वीडियो एलबम

सर्वधर्म सम्भाव को प्रर्दशित करता हिंदी वीडियो एलबम

लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार को सर्वधर्म सम्भाव को प्रर्दशित करता हिंदी वीडियो एलबम राम सही रहमान सही को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। आर्यन एम प्रोडक्शन के बैनर तले बने इस एलबम की जानकारी देते हुए निर्देशक आर्यन मिश्र ने बताया कि यह एलबम भक्ति गीतों से सजी है और इसके माध्यम से सभी धर्मों को एक समान बताया गया है। इस एलबम में पांच गीत है जिनको लिखा है गोण्डा के जय सिंह राज ने आवाज दी है संदीप राय ने। लगभग 20 मिनट के एलबम की शूटिंग हरदोई और सीतापुर जिले में की गई है और एलबम अप्रैल अंत तक रिलीज किया जाएगा। मशहूर निर्देशक पार्थो घोष के सहायक रहे आर्यन ने तीन गीतों में अभिनय भी किया है। गायक संदीप राय इण्डियन आइडल सीजन-1 के साथ कई टीवी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुके हैं।
एलबम के मुख्य अभिनेता बृजेश सिंह राजावत ने कहा कि ये भक्ति गीत निर्गुण पर आधारित है और इश्वर अल्लाह एक है का संदेश देते हैं। एलबम में निगेटिव किरदार निभा रहे संजय सिंह तोमर कई फिल्मों में काम कर चुके हैं और गेम अॉफ अयोध्या में भी उन्होंने किरदार निभाया है।
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular