Sunday, February 15, 2026
spot_img
HomeMarqueeमहिलाएं खुद ही सशक्त बने और लड़ाई लड़े- डीएम

महिलाएं खुद ही सशक्त बने और लड़ाई लड़े- डीएम

 

अवधनामा संवाददाता

हक की बात जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम में महिलाओं को दिए गए टिप्स
कुशीनगर। हक की बात जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने किया। उक्त कार्यक्रम महिला कल्याण विभाग द्वारा मिशन शक्ति 4.0 योजना अंतर्गत आयोजित की गई थी। कार्यक्रम में लैंगिक असमानता, कन्या भ्रूण हत्या, घरेलू हिंसा, महिलाओं के कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न आदि पर जिलाधिकारी से पारस्परिक संवाद स्थापित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित बालिकाओं, महिलाओं द्वारा जिलाधिकारी महोदय से अपने मुद्दे से संबंधित प्रश्न पूछे गए और जिलाधिकारी द्वारा बड़ी सहजता से उत्तर दिया गया।
जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने हक की लड़ाई खुद ही लड़नी पड़ती है। उन्होंने स्वाधीनता सेनानियों का उदाहरण देते हुए बताया कि वे लड़े तभी आजादी मिली। घर बैठे किसी भी समस्या का समाधान संभव नहीं है। दहेज प्रथा के संदर्भ में उन्होंने बताया कि यह एक सामाजिक कारण है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी बात को सशक्तिकरण के लिए रखें। उन्होंने कहा कि  स्कूल से ही बच्चों को लैंगिक समानता के प्रति सोच विकसित करनी होगी। उन्होनें कहा कि महिला सशक्तिकरण का मतलब सिर्फ आर्थिक सशक्तिकरण नहीं बल्कि सामाजिक सशक्तिकरण भी है। जिलाधिकारी ने कहा कि बचपन से कई सारी चीजें हम सीखते हैं, कैसे रहना है, समाज में क्या मूल्य है, लड़के लड़की की वैल्यू क्या है, हर कोई सोसाइटी से कुछ ग्रहण करते हैं। बच्चों के दिमाग में बचपन से ही यह बात बैठ जाती है कि घर में कमाने वाली की वैल्यू ज्यादा है तथा गृहिणी की वैल्यू कम है। उन्होनें कहा कि घर संभालना एक मुश्किल कार्य है। किसी भी चीज की जरूरत हो तो बच्चा पहले पिता की तरफ ही देखता है। यह  सोच घर से ही विकसित होती है। मां की तुलना में पिता का मूल्य ज्यादा होता है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी भावना सिंह ने कहा कि हमें बराबरी की लड़ाई लड़नी होगी। इसकी शुरुआत घर से ही होनी चाहिए। लैंगिक भेद भाव माता-पिता की सोच में भी शामिल है। उन्होंने कहा कि किसी भी सामाजिक अधिकारों के प्रति जागरूक होना जरूरी है।दहेज प्रथा कानूनन समाप्त हो चुकी है, लेकिन समाजिक रूप से अभी भी प्रचलन में है। महिला थाना अध्यक्ष रेखा देवी ने कहा कि जब हम शिक्षित होंगे तभी समस्या का समाधान होगा। महिला हेल्प डेस्क व हेल्पलाइन नंबर 1090 और 112 पर शिकायत किया जा सकता है। आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular