जौनपुर- जलालपुर क्षेत्र के कबुलपुर गांव निवासी एक युवक का ए टी एम गायब कर चालबाजों ने 44 हजार रुपये निकाल लिए।घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है।
उक्त गांव निवासी अजीम खान पुत्र सुहैल खान मंगलवार को ए टी एम लेकर पैसा निकालने यूनियन बैंक की नेहरूनगर शाखा में गया।वहाँ ए टी एम में पैसा नही था।वह बाइक से सिरकोनी बाजार स्थित इंडिया नंबर वन के ए टी एम सेंटर गया।वहाँ पहले उसने छह हजार रुपये निकाले।

उस दौरान वहाँ दो युवक और मौजूद थे।उसने पैसा निकालने के बाद अपना ए टी एम कार्ड पीछे के जेब मे डाल कर पैसा गिनने लगा।तब तक एक युवक आया वह उसके पीछे खड़ा होकर जल्दी हटने को कहने लगा।इसी दौरान उसने उसका ए टी एम कार्ड जेब से निकाल कर दूसरा ए टी एम डाल कर चला गया।अजीम पैसा लेकर जब तक घर पहुंच उसके खाते से 44 हजार रुपये और निकलने का मैसेज मोबाइल पर आ गया।वह ए टी एम कार्ड लेकर नेहरूनगर यूनियन बैंक पहुंचा।वहाँ पर पता चला कि यह ए टी एम किसी सुरेश के नाम का है।बुधवार को पुलिस को सूचना दी गयीं।थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर तहसीलदार सिंह ने कहा कि सूचना मिल गयी है।पुलिस मामले मे गंभीरता से ल लग गयी है।जल्द पर्दाफाश होगा।

अजवद क़ासमी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





