Friday, February 27, 2026
spot_img
HomeMarqueeकलयुगी पिता ने मासूम को पेड़ से बांध कर की पिटाई, फिर...

कलयुगी पिता ने मासूम को पेड़ से बांध कर की पिटाई, फिर घर में बंद कर लगाई आग

कलयुगी पिता ने मासूम को पेड़ से बांध कर पिटाई की फिर घर में बंद कर आग लगाई
मोहनलालगंज।मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के मऊ गांव में एक कलयुगी पिता ने मासूम बेटे को पेड़ में बांध कर पिटाई कर लहूलुहान कर दिया फिर इतना करके जी नही भरा तो घर में बंद कर आग लगा दी पूरा घर धु धु कर जलने लगा किसी तरह मासूम ने अपनी जान बचाने के लिये छत से कूद गया ग्रामीणों की सुचना पर पहुची पुलिस ने आग को काबू में पाया फिर मासूम को सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया।
मिली जानकारी के अनुसार मोहनलालगंज के मऊ गाव का रज्जन नशेड़ी है जिसके चलते उसकी पत्नी पति व बेटे अंकित (10) को छोड़कर चली गई जिसके बाद नशेड़ी पिता ने मासूम बेटे पर कहर ढाना शुरू कर दिया, बेटे को भूखा रखता और आए दिन मारता था, पड़ोसी अंकित को खाना देते तो वह उनसे भी मारपीट करता था। बुधवार को तो कलयुगी पिता ने तो हद ही पार कर दी उसने बेटे को घर के सामने बबूल के पेड़ से बाध कर डंडे व सरिया से पीटना शुरू कर दिया, व चाकू से शरीर पर कई कट लगाए, बच्चे पर जुल्म होता देख पास पड़ोस के लोगों ने जब बच्चे को बचाने का प्रयास किया तो सिरफिरे ने लोगों को भाला लेकर दौडा लिया।
बच्चे की पिटाई से भी मन न भरने पर उसने उसके हाथ पैर बांधकर घर के कमरे में बंद कर आग लगा दी इस बीच जो भी बच्चे की मदद के लिए आया उसके उपर भाले से मारने का प्रयास किया। बच्चे के चाचा ने इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद सिरफिरे को काबू कर बच्चे की जान बचाई व मरणासन्न हालत में उसे सीएचसी में भर्ती कराया। सिरफिरे को पुलिस पकडकर थाने ले आई व बच्चे के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
राघवेंद्र तिवारी की रिपोर्ट 
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular