Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeफरियादी कक्ष निर्माण में किन्नर ने दिया 51 हजार का सहयोग

फरियादी कक्ष निर्माण में किन्नर ने दिया 51 हजार का सहयोग

किन्नर के दिलेरी की खूब हो रही चर्चा, 
अवधनामा संवाददाता
पटहेरवा, कुशीनगर। हमारा सभ्य समाज किन्नर समाज को भले सम्मान नही देता है लेकिन किन्नर समाज की दिलेरी हमेशा चर्चा में रहा है। चाहे गरीब लड़कियों की शादी में सहयोग हो या मंदिर मस्जिद निर्माण में पूर्ण सहयोग। अब किन्नर समाज में पटहेरवा थाने में एक निर्माण में जो सहयोग किया है उसकी खूब चर्चा हो रही है और।लोग इस समाज को बधाई दे रहे है।
पटहेरवा थाना परिसर में फरियादियो की फरियाद सुनने  धूप, बरसात में परेशानी से बचने के  लिए जनसामान्य के सहयोग से एक कक्ष का निर्माण हो रहा है। अंतिम दौर में चल रहे इस कक्ष के निर्माण में रूबी किन्नर एव उसके सहयोगी किन्नरों ने बड़ा योगदान किया है थाने पहुच उसने थानाध्यक्ष को 51 हजार का  सहयोग किया। वहीं परिसर में ही बने मंदिर में भारी भरकम घंटा भी इनके द्वारा पहले सहयोग के रूप लगवाया जा चुका है। थाना परिसर में थानाध्यक्ष जन सामान्य के सहयोग से एक कक्ष का निर्माण करा रहे है इसके निर्माण के बाद फरियादियों को धूप व बरसात में इधर उधर भटकने से राहत तो मिलेगी ही साथ ही फरियादी इसी में अपनी समस्या भी सुना पाएंगे इसमे थानाध्यक्ष सहित अन्य हल्के के एस आई भी भी मौजूद रहेंगे। सार्वजनिक कार्यों में रूबी किन्नर की दरियादिली पहले से ही रही है सोमवार की देर शाम थाने पहुच 51 हजार का सहयोग राशि उन्होंने थानाध्यक्ष को भेंट किया।रूबी किन्नर के इस शहयोग व दिलेरी कि चहुओर चर्चा हो रही है।
इस सम्बंध में थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि रूबी किन्नर ने 51 हजार का सहयोग कक्ष निर्माण में किया है इसके लिए धन्यबाद की पात्र है आमजन के सहयोग से ही इस कक्ष का निर्माण करवाया जा रहा है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular