Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeबच्चों को शिक्षा के साथ स्वच्छता और जल संरक्षण का संस्कार भी...

बच्चों को शिक्षा के साथ स्वच्छता और जल संरक्षण का संस्कार भी दें: नगरायुक्त

 

अवधनामा संवाददाता

जिला महिला शिक्षक संघ की पदाधिकारियों ने शहर के सौंदर्यकरण के लिए नगरायुक्त को किया सम्मानित

 

सहारनपुर। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा है कि शिक्षक-शिक्षिकाएं बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ उन्हें जल संरक्षण और स्वच्छता का संस्कार भी दें। उन्होंने कहा कि प्रारंभ से ही बच्चों को जो सिखाया जाता है वह उनका संस्कार बन जाता है। उन्होंने कहा कि देश के विकास में आज के समय में स्वच्छता और जल संरक्षण का अहम योगदान है।
नगरायुक्त ज्ञानेंद्र ंिसंह ने यह बात जिला महिला शिक्षक संघ की पदाधिकारियों को नगर निगम में संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि बच्चों को दी गयी छोटी-छोटी सीख का प्रभाव यह होता है बच्चा प्रारंभ से ही अपने जीवन का लक्ष्य तय करने लगता है। बच्चों को अच्छे संस्कार देकर अच्छे नागरिक बनाना हम सबका लक्ष्य और उद्देश्य होना चाहिए। नगरायुक्त ने महिला शिक्षिकाओं को ई-लाइब्रेरी की जानकारी देते हुए बताया कि लाइब्रेरी में बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए सब पुस्तकें तो उपलब्ध रहेगी ही साथ ही काउंसलिंग भी दी जायेगी। उन्होंने कहा कि जो शिक्षक या शिक्षिका बच्चों को काउंसलिंग या अपने विषय से सम्बंधित जानकारी देना चाहेंगे उनका भी सहयोग लिया जायेगा।
इससे पूर्व जिला महिला शिक्षक संघ की अध्यक्ष अर्चना सिंह व संघ की अन्य पदाधिकारियों ने नगरायुक्त ज्ञानेंद्रसिंह को सूरत में मिले सम्मान तथा सहारनपुर को स्वच्छ बनाने और उसके सौंदर्यकरण के लिए बुके और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। अर्चना सिंह ने कहा कि नगरायुक्त द्वारा महानगर के सौंदर्यीकरण के लिए जिस तरह डिवाइडरों पर पौधारोपण और प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य विकास सम्बंधी कार्य कराये जा रहे है उसी से अभिभूत होकर हम उनका सम्मान करने आये हैं। नगरायुक्त ज्ञानेंद्रसिंह का यह सुझाव महिला शिक्षक संघ की पदाधिकारियों ने सहर्ष स्वीकार किया कि समय समय पर मलिन बस्तियों में जाकर बच्चों को वहां शिक्षा दी जाए और उनके परिवारों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें उनका लाभ दिलाया जाए। उन्होंने शिक्षिकाओं को कान्हा उपवन गौशाला के काउ कटलिंग सेंटर में स्कूल के बच्चों के साथ आने का भी निमंत्रण दिया। इस दौरान महिला शिक्षक संघ की रोजी अरोड़ा, नीलम गुप्ता, विनिता कश्यप, रोजी राणा, बबली देवी व राजेश्वरी देवी आदि संघ की पदाधिकारी तथा अर्चित अग्रवाल भी मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने आज, अपर नगरायुक्त राजेश यादव, सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम, सीएमओ डॉ.संजीव मांगलिक आदि के साथ निगम के सहयोग से संचालित प्रभुजी की रसोई का भ्रमण कर वहां भोजन की गुणवत्ता को जांचा-परखा तथा व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। शीतल टण्डन, कर्नल मिड्ढा व सतीश ठकराल आदि ने नगरायुक्त व अन्य अधिकारियों का पटके पहना कर तथा पुस्तकें भेंट कर स्वागत किया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular