Wednesday, March 11, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaप्रधानमंत्री ने गरीब कल्याण सम्मेलन के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों...

प्रधानमंत्री ने गरीब कल्याण सम्मेलन के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से की सीधी बातचीत

अवधनामा संवाददाता
अयोध्या । प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  की सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के मौके पर शिमला में गरीब कल्याण सम्मेलन के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से सीधी बातचीत की गयी तथा किसान सम्मान निधि के तहत 10 करोड़ से ज्यादा किसानों को रू0 21 हजार करोड़ की 11वीं किश्त हस्तान्तरित की गयी, जिसका सजीव प्रसारण जनपद अयोध्या में मण्डलायुक्त कार्यालय स्थित गांधी सभागार में किया गया। कार्यक्रम के दौरान अयोध्या सांसद लल्लू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रोली सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा  संजीव सिंह, मण्डलायुक्त  नवदीप रिणवा, जिलाधिकारी  नितीश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अनिता यादव सहित जनप्रतिनिधि गण, लाभार्थी एवं उनके परिजन व सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री के सजीव प्रसारण कार्यक्रम के पश्चात  जनप्रतिनिधि गण व वरिष्ठ अधिकारीगणों द्वारा शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को आवास की चाभी, चेक वितरण आदि के साथ-साथ प्रधानमंत्री व  मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के संवाद एवं उनके उद्बोधन को सुना गया। सजीव प्रसारण के बाद अगले चरण में प्रमुख योजनाओं के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 10 लाभार्थियों को आवास की चाभी, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के 10 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना ‘आयुष्मान भारत‘ के 5 लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के 11 लाभार्थियों को कुल रू० 68890000.00 चेक दिया गया। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में कुल 1,74000 कृषकों के खाते में 11वीं किश्त के अन्तर्गत कुल रू० 34,87,96000.00 हस्तानान्तरित की गयी। मा0 सांसद,  जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत लाभान्वित लोगों को विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित करते हुये कहा गया कि शासन द्वारा प्रत्येक पात्र लाभार्थी को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है और इसको पूर्ण करने में जिला प्रशासन पूरी तरह संकल्पित है
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular