
अवधनामा संवाददाता
पिछले 22 अप्रैल 2022 को हुई थी शादी
हाटा कोतवाली क्षेत्र के सकरौली गांव का मामला
सुकरौली, कुशीनगर। हाटा कोतवाली क्षेत्र के सकरौली गांव एक नवविवाहिता की लाश कमरे में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं पुलिस नवविवाहिता की मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह लगभग 9 बजे के आस-पास हाटा कोतवाली क्षेत्र के सकरौली गांव निवासी नवविवाहिता निक्कू देवी पत्नी चंदशेखर का शव फंदे पर लटकते मिला। बताया जा रहा है कि नवविवाहिता की शादी पिछले 22 अप्रैल 2022 को को हुई थी। घटना के समय ससुराल पक्ष के लोग खेत में गये थे। जब वापस आये तो फंदे पर लटकते देख शोर मचाया। अगल-बगल के लोग मौके पर जुट गये और पुलिस को इस घटनाक्रम की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतू भेज दिया। इस सम्बन्ध में कोतवाली पुलिस ने कहा पी एम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। खबर लिखे जाने तक मृतका के परिजनों द्वारा इस सम्बन्ध में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।





