Friday, August 29, 2025
spot_img
HomeMarqueeरालोद में मनाया गया किसान सम्मान दिवस

रालोद में मनाया गया किसान सम्मान दिवस

 

अवधनामा संवाददाता 

जौनपुर। राष्ट्रीय लोकदल की जिला इकाई द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री किसानों के मसीहा स्व०चौधरी चरण सिंह  की 35 वीं पुण्यतिथि सिंचाई विभाग स्थित डाक बंगले पर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष डा०सत्येन्द्र सिंह के नेतृत्व में मजदूर -किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर सर्वप्रथम   पार्क में स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात पार्टी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया।   श्रद्धांजलि सभा में जिलाध्यक्ष डा०सत्येन्द्र सिंह ने कहा कि प्रगतिशील विचारधारा व बहुमुखी प्रतिभा के धनी स्व०चौधरी चरण सिंह का जन्म 23 दिसम्बर 1902 को गाजियाबाद जिले के नूरपुर गांव में एक किसान परिवार में हुआ था। 29 म ई 1987 को चौधरी साहब ने अन्तिम सांस ली। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन गांव के गरीब पिछड़े व किसानों के लिए समर्पित कर दिया। स्वतंत्रता सेनानी से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक बनें। चौधरी साहब ने ही भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद की और आवाहन किया कि भ्रष्टाचार का अन्त ही देश को आगे ले जा सकता है। इसीलिए देश के लोग मानते रहे कि चौधरी चरण सिंह एक व्यक्ति नहीं विचारधारा का नाम है, चौधरी साहब कहा करते थे कि जिस देश के लोग भ्रष्ट होंगे वह देश कभी तरक्की नहीं कर सकता। गरीबों , मजदूरों व किसानों की दशा को सुधारने की दिशा में चौधरी साहब ने उल्लेखनीय कार्य किया है। उनकी नीतियों और विचारों को जन जन तक पहुंचाने में ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।  राम आसरे विश्वकर्मा, विनय कुमार यादव, उपेन्द्र कुमार श्रीवास्तव,तारिक अली खान, अशोक यादव, रघुनाथ यादव, नवाज़, दयाशंकर, सत्यनारायण आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular