Wednesday, April 29, 2026
spot_img
HomeMarquee540 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

540 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

 

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। थाना नकुड़ पुलिस ने 02 शातिर नशा तस्करांे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 540 ग्राम चरस व फर्जी नम्बर प्लेट लगी एक बाईक बरामद की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के निर्देश पर चरस तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना नकुड़ प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना नकुड़ पुलिस ने गश्त व चैकिंग के दौरान अम्बेहटा रोड पर निर्माणाधीन तक्षशिला स्कूल से अभियुक्त दीपक उर्फ दिप्पा पुत्र प्रमोद निवासी भैरमऊ थाना नकुड़, आशु उर्फ शुभम पुत्र मदनपाल निवासी भैरमऊ थाना नकुड़ को गिरफ्तार किया। जिनके पास से 540 ग्राम चरस तथा फर्जी नम्बर प्लेट लगी 01 मोटर साइकिल काला रंग की बरामद की गयी, जिसके सम्बन्ध में थाना नकुड़ पर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार, उपनिरीक्षक क्षितिज कुमार, जोनसन कुमार, हैड कांस्टेबल कमलेश कुमार, कांस्टेबल प्रदीप शर्मा, हर्ष कुमार, संदीप शर्मा, राहुल राणा शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular